कल आयेंगे मुख्यमंत्री गहलोत, प्रभारी रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बीकानेर के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा, तैयारियो को दिया अंतिम रूप

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव श्री सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलौत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कल 28 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे संभाग स्तरीय सम्मेलन में भागीदारी निभाने बीकानेर आयेंगे उनके साथ संभाग से मंत्री परदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे


तेरापंथ भवन में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने उसे अंतिम रूप देने का कार्य आज मंत्रियों और पदाधिकारियों ने किया प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपनी टीम के साथ तेरापंथ भवन की तैयारियों को पूरा करने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए है

उसके अलावा प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया , काबिना मंत्री डा.बी.डी. कल्ला, गोविंद राम मेघवाल भंवर सिंह भाटी , प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, एग्रो बिज़नस बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी भू दान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा केशकला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल , प्रदेश सचिव गजेन्द्र साँखला ,रवि पुरोहित, दिलीप बांठिया, गोवर्धन मीणा शिवलाल गोदारा राहुल जादूसंगत संजय आचार्य, हीरालाल हर्ष, कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे है