अशोक गहलोत फैन्स क्लबः ब्यावर विधानसभा की कार्यकारिणी गठित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अशोक गहलोत फैन्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने अजमेर जिले की ब्यावर विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
व्यास ने बताया कि गोपाल सांखला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं तिलोक शर्मा, सुनील कुमार और भानु प्रताप कुमावत को उपाध्यक्ष, सतीश खाती, मुकेश रावत, नरेन्द्र प्रजापत, पंकज जादम और विनोद भाटी को महासचिव तथा अखिलेश सोलंकी, विक्की पालड़िया, मनीष अरोड़ा, हेमंत सांखला, प्रकाश चौहान और भूपेन्द्र सोलंकी को सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नवमनोनीत अध्यक्ष को ब्यावर विधानसभा ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की अभिशंषा आगामी पंद्रह दिनों में करने के लिए निर्देशित किया गया है।