भारत जैन महामंडल दक्षिण मुंबई शाखा द्वारा आयोजित कुकिंग कॉम्पिटिशन कार्यक्रम सम्पन्न

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। मुंबई के सम्राट हाॅटेल के सभागार मे भारत जैन महामंडल दक्षिण मुंबई शाखा के अध्यक्षा दिपीका शाह के नेतृत्व मे कुकिंग कॉम्पिटिशन कार्यक्रम का आयोजन कीया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुहिक रुप से नवकार मंत्र के मंत्राचार से कीया गया। भारत जैन महामंडल दक्षिण शाखा के मासिक बैठक मे पुर्व कोषाध्यक्ष महेश जैन ने 2022 -2023 का लेखा जोखा प्रस्तुत कीया। निर्वतमान अध्यक्ष राजेश गादीया ने पुरी टीम और सदस्यो का आभार प्रकट कीया। कुकिंग कॉम्पिटिशन मे 13 सदस्यो ने भाग लिया। निर्णायक ( जज ) नैनी सीतलवाड ने सभी प्रतियोगी के पास जाकर उनके द्वारा बनाई गयी डिश का निरीक्षण करते हुए स्वाद का परीक्षण कीया तथा किस तरह बनाया और कीस सामग्री का इस्तेमाल कीया इसकी पुरी जानकारी हासिल की। निर्णायक महोदया को सभी के द्वारा बनाई गई डिश अति पंसद आई। निर्णय करने मे बडी मस्कत करनी पडी फीर विजेताओ के नाम की घोषणा की।
1st prize-जया निर्मलजी
2nd prize-अल्पा पुष्पतजी
3rd prize-पुष्पा मंगलजी सेठ
Consolations prize-संगिता अरविंदजी
Special prize-यश राकेश सोलंकी
सभी विजेताओ को बधाई

अतिथी विशेष और निर्णायक महोदया ने अपने कोमल सरल शब्दो मे कहा जैसा आहार वैसा विचार। भोजन की थाली मे क्या होना चाहिए और कब क्या खाना चाहिए इस पर विस्तृत रूप से समझाया। भोजन सात्विक होना चाहिए। अपने किचन का सही इस्तेमाल करोगे तो न तो दवाखाना जाना पडेगा और नही दवाई लेनी पडेगी। अनभिज्ञ भोजन से ही अनेक बिमारीयो को हम न्योता देते है।

कार्यक्रम के पश्चात विद्या शाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जैसा समझाया गया है उसका अमल मे लाने का प्रयास करेगे। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा अध्यक्षा दिपीका शाह ने बखुबी से कीया। अतिथी विशेष और निर्णायक महोदया का सम्मान स्मृति चिन्ह और तुलसी का पौधा देकर शाखा के संस्थापक अध्यक्ष अशोक पारेख और पुर्व अध्यक्ष निर्वतमान अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष कमेटी सदस्यो ने मिलकर करने पर करतल ध्वनी से सभागार गुजांयमान हुआ। साथ मे प्रियंका का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कीया गया। सभी विजेताओ को आकर्षित पुरुस्कार देकर सम्मानित कीया। कुकिंग कॉम्पिटिशन मे भाग लेने वाले सभी प्रतियोगीयो को पुरुस्कार देकर सम्मानित कीया। उपस्थित सभी मेहमानो का और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साथ सहकार देने वालो का शाखा के सह सचिव मंगल सेठ ने अंभीनदंन करते हुए धन्यवाद दिया और आभार माना।
राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया|
यह जानकारी शाखा के सह सचिव मंगल सेठ ने दी।