विधानसभा में कार्यरत 53 कार्मिक पदोन्‍नत, अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने दी शुभकामनाएं

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी के निर्देश पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने विधान सभा के 53 अधिकारी व कर्मचारियों के पदोन्‍नति आदेश जारी किये हैं। मंगलवार को विधानसभा के इन पदोन्‍नत अधिकारी व कर्मचारियों ने विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी और प्रमुख सचिव से मिलकर उनका आभार ज्ञापित किया। डॉ. जोशी ने पदोन्‍नत अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री शर्मा ने बताया कि विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार श्री दिनेश कुमार बासोतिया, श्री आनन्‍द कुमार (अ.जा.), श्री विजय बहादुर, श्री रघुवीर सिंह, श्री नन्‍द किशोर शर्मा, श्री बहादुर सिंह मीणा (अ.ज.जा.) को उप  सचिव एवं श्री छवि प्रकाश (अ.जा.), श्री रामस्‍वरूप गुर्जर, श्री कृष्‍ण कुमार सैन, श्रीमती अलका दुआ, श्री लोकेश जैन, श्री धर्म चन्‍द्र मिश्रा, श्री शिव कुमार शर्मा, श्री नरेश कुमार जैन, श्री सुरेश चन्‍द्र पारीक, श्री योगेश त्रिपाठी, श्री अतुल कुमार पण्‍डया को सहायक सचिव पद पर पदोन्‍नत किया गया है। श्री दिनेश कुमार जैन, श्री भागीरथमल, श्री संजय कुमार माथुर, श्री पंकज कुमार जैन, श्री राजेन्‍द्र यादव, श्री भानुप्रकाश शर्मा, श्री रसिक बिहारी (अ.ज.जा.), श्री दिनेश चन्‍द्र पारीक, श्री अनिल राठौड, श्री फतेह लाल जनवा, श्री रवि कुमार जैन, श्री नरेन्‍द्र कुमार शर्मा को अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्‍नत किया गया है। सहायक अनुभाग अधिकारी के 16 पद और क्‍लर्क ग्रेड- प्रथम के 6 पदों पर भी कर्मचारियों को पदोन्‍नत किया गया है। श्री सुरेन्‍द्र कुमार पारीक को सहायक सम्‍पादक पद पर और श्री मोहर सिंह खारवाल को वरिष्‍ठ प्रतिवेदक के पद पर पदोन्‍न्‍त किया गया है।