अशोक फैंस क्लब की हनुमानगढ़ जिले की नोहर विधानसभा की कार्यकारिणी गठित

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। अशोक गहलोत फैंस क्लब की हनुमानगढ़ जिले की नोहर विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास द्वारा किया गया है। व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी और क्लब संरक्षक लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई है। इसके अनुसार कांता सुथार को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार बजरंग सुथार, राम चंद्र मील, पाला राम बरोड़, भागीरथ स्वामी और हीरा लाल धामू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार, समेस्ता, मनीष सोनी, हरविंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह सिंधू को महासचिव बनाया गया है। इसी प्रकार मुकेश कुमार, रमन रैगर, सुनीता जांगिड़, शंकर लाल शर्मा और कमल को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवमनोनीत अध्यक्ष को ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की अभिशंषा आगामी 15 दिनों में करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यास ने बताया कि अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन तक कांग्रेस की रीति नीति पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब तक लगभग 18 जिलों में मंच की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में संगठन की बहुत जल्दी ही बनाई जाएगी।