सैंगर और गौड़ पुनः बने किशोर न्याय बोर्ड सदस्य

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा किशोर न्याय बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत बीकानेर में अरविंद सिंह सैंगर तथा महिला सदस्य के रूप में किरण गौड़ को पुनः मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों पूर्व में भी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रहे हैं। इनकी नियुक्ति आगामी 3 वर्षों के लिए की गई है।