रविवार को नोखा ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर गहलोत

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत रविवार नोखा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने पिथरासर, मोखा, जेडी मगरा, धरनोक, लुंभासरिया, साठिका, ढिंगसरी, किशनासर, हियादेसर और नोखा गांव में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की के नेतृत्व में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी ऐतिहासिक योजना संचालित की जा रही है।