2252 बूथों पर 9125 टीकाकर्मी पिलाएंगे साढ़े पांच लाख बच्चों को पोलियो की खुराक : पल्स पोलियो महाअभियान 25 जून से

अगले दो दिन वंचित बच्चों को घर-घर पिलाएंगे बूथ : एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आषा सहयोगिनी निभाएंगे सक्रिय भूमिका

भारत स्काउट एवं गाइड, नेहरू युवा केन्द्र तथा एनएसएस का रहेगा पूर्ण सहयोग : पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल नागौर से होगी जिला स्तरीय शुरुआत

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। भारत के भावी भविष्य को पोलियो से बचाने के लिए देशभर में पल्स पोलियो
महाअभियान संचालित किया जा रहा है। हर साल समय-समय पर इस महाअभियान के
तहत तिथि निर्धारित कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। इसी
क्रम में आगामी 25 जून को पल्स पोलियो महाअभियान-2023 संचालित किया
जाएगा। इसे लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण तैयारी कर ली है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा ने पल्स पोलियो
महाअभियान को सफल बनाने के लिए विभाग के समस्त जिला स्तरीय एवं ब्लॉक
स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिषा-निर्देष दिए हैं। उन्होंने टीम हैल्थ
नागौर व समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व उनकी टीम को पल्स
पोलियो महाअभियान की गतिविधियों की पूर्ण मॉनिटरिंग करने के निर्देष भी
दिए हैं।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मुश्ताक अहमद ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल नागौर से की जाएगी. यहां अभियान की शुरुआत नगर परिषद की सभापति श्रीमती पायल गहलोत नन्हे मुन्ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर करेंगी. उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर जिले में पल्स
पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बच्चों की अनुमानित संख्या, वैक्सीनेटर और बूथों
का निर्धारण किया गया है।