तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के लिए वर्चुअल बैठक आयोजित

विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। रालसा जयपुर के निर्देशानुसार 9 सितंबर को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के संबंध जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला श्री विक्रांत गुप्ता की अध्यक्षता में जोधपुर जिले के अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई।
न्यायाधीश श्री गुप्ता ने सभी न्यायिक अधिकारीगण को न्यायालयों में लंबित 5 वर्ष, 10 वर्ष और उससे अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से मामलों की सुनवाई एवं निस्तारण करने और निर्णयों की गुणवत्ता के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव श्रीमती पूर्णिमा गौड़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला श्री पुखराज गहलोत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फलोदी श्री दीपक कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला श्रीमती गरिमा सोदा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 1 फलोदी श्री तरुणकांत तिवारी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय फलोदी सुश्री डॉ. नेहा गोयल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपाड़ शहर श्रीमती अलका जोशी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालेसर श्रीमती इंदु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाड़ा सुश्री पायल अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपाड श्री विजय कुमार बाकोलिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट फलौदी श्री ललित कुमार खत्री, न्यायिक मजिस्ट्रेट बाप श्री लोकेश कुमार पड़िहार, न्यायिक मजिस्ट्रेट भोपालगढ़ श्रीमती हुमा कोहरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट लोहावट सुश्री भानुप्रिया जैन, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय ओसियां श्री जयराम वर्चुअली उपस्थित रहे।