





विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने शनिवार को बांसवाड़ा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ किया। श्री बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को आउट ऑफ टर्न योजना के तहत नौकरियां दी जा रही है और नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में संबंधित स्थानीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।













