चाय पट्टी और मोहता चौक के बाद मुरलीधर कॉलोनी में हुआ भाजपा नेता व्यास का स्वागत

क्षेत्रवासियों ने महेश व्यास को स्थानिय समस्याओं से करवाया अवगत

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  हाल ही में भाजपा सदस्यता ग्रहण करने वाले राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास ने पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में अपनी भाजपा कूनबे में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए आजकल सक्रिय दिखाई दे रहें है। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के स्थानीय नागरिक उन्हें अपने क्षेत्र में बुलाकर स्वागत सत्कार कर रहे है। बीते दिनां चाय पट्टी एवं मोहता चौक में भाजपा नेता व्यास का स्वागत सत्कार किया गया इसी क्रम में रविवार रात्रि को मुरलीधर व्यास नगर में व्यास को पुष्पों की माला पहना कर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि गहलोत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है, साथ ही धार्मिक रूप से अपनी विशेष पहचान रखने वाले बीकानेर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र बढती अपराधिक घटनाएं भी चिंता का विषय बनती जा रही है। युवाओं का ऐसी सरकार से मोह भंग हो रहा है वो डबल इंजन की सुशासन सरकार बनाना चाहती है जिसका विकल्प सिर्फ भाजपा ही है। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने व्यास को नाली, सफाई, सड़क जैसी बुनियादि समस्याओं से अवगत करवाया इस पर व्यास ने कहा कि वे शीघ्र ही इस समस्या को लेकर संबंधित उच्च अधिकारीयों से मिलकर स्थाई निवारण करवाने का प्रयास करेगें।

ये गणमान्य व्यक्ति रहे स्वागत समारोह में शामिल

अशोक पुरोहित, पुरूषोत्तम पुरोहित, सुशील व्यास, वीरसिंह, पवन कुमार, विजय कुमार आचार्य, लक्ष्मण सुथार, ललित व्यास, महेश श्रीमाली, सत्येन्द्र आचार्य, गिरीराज जोशी, असलम छींपा, सहीराम बिश्नोई, आदि गणमान्य व्यक्ति भाजपा नेता महेश व्यास के स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन आदित्य पुरोहित ने किया ।