जेठानंद व्यास ने लिया वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद एवं दिवंगत नेताओं को किए श्रद्धा सुमन अर्पित : कार्यकर्ताओं में दिख रहा भारी उत्साह

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीते शनिवार को दूसरी लिस्ट में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जेठानंद व्यास को प्रत्याशी बनाए जाने पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला, घोषणा होते ही हजारां की संख्या में  भाजपा कार्यकर्ता ओर प्रशंसक व्यास के आवास पूहंचे इस दौरान व्यास ने प्राधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश नेतृत्व समस्त भाजपा परिवार सहित देवतुल्य जनता के प्रति अपना आभार जताया। इसके बाद शहर के भठडो का चौक, बेणिसर बारी, हर्षां का चौक, मोहता चौक, जोशीवाडा, सेवगो की गली, बडा गणेश मंदिर, नत्थूसर गेट क्षेत्र, सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में युवाओं ने रैली निकाल कर व्यास का हौंसला बुलंद किया।
इसके पश्चात व्यास भाजपा कार्यालय पहूंचे जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, इस दौरान व्यास ने कहा कि ये टिकट कार्यकर्ताओं का मिला है जीत भी कार्यकर्ताओं की होगी मैं जनता के सेवक की तरह कार्य करूंगा। इसके पश्चात व्यास का स्वागत मेयर आवास पर हुआ जहां भाजपा नेता गुमान सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इन दिंवगत आत्माओं को किए श्रद्धा सुमन अर्पित

भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद जेठानंद व्यास ने संघ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी, स्व. नंदु महाराज, स्व. गोकूल प्रसाद पुरोहित, स्व. मक्खन जोशी, स्व. मुरलीधर व्यास, स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक, आदि के तेल चित्र/मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इन वरिष्ठ जनों का लिया आशीर्वाद

टिकट मिलने के बाद जेठानंद व्यास ने सर्वप्रथम गायत्री उपासक पूजारी बाबा से आशीर्वाद लिया उसके बाद  वरिष्ठ भाजपा नेता रिखबदास बोड़ा, ओम आचार्य एवं नरोतम व्यास, जगदीश ओझा आदि के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

जगह जगह हो रहा व्यास का स्वागत

टीम धरणीधर, बीकानेर भूजिया भण्डार, श्रीरामसर, पारीक चौक क्षेत्र, खेतेश्वर बस्ती, सुथारों की ग्वाड़ सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में अनेक गणमान्य  व्यक्तियों तथा संस्थाओं द्वारा व्यास के स्वागत का दौर जारी है।