भाई दूज के दिन जाने मेष राशि से मीन राशि तक का राशिफल, क्लिक कर पढ़े खबर

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर के प्रख्यात ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास द्वारा विनय एक्सप्रेस के सुधि पाठको के लिए दैनिक राशिफल की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है, आपको इनका आलेख पसंद आए तो अथवा ज्योतिष आलेख पर आप कोई सुझाव देना चाहे तो आपके सुझाव हमारे वॉट्सएप नम्बर 8696352873 पर आमंत्रित है।

ज्योतिष आचार्य: डॉक्टर आलोक व्यास

दैनिक राशिफल
(चंद्र राशि पर आधारित)
दिनांक-15.11.2023

मेष : नकारात्मक विचारों में कमी होगी और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर परिवार में धार्मिक अनुष्ठान संभव है। आय की अपेक्षा से व्यय अधिक हो सकता है अतः फिजूलखर्ची से बचें। आत्म अवलोकन में समय व्यतीत हो सकता है।

वृषभ: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष दुर्बल रह सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है। घर परिवार में समय व्यतीत होगा।

मिथुन: पत्नी अथवा मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है। प्रसंग में बढ़ोतरी संभव है। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिकता रह सकती है अतः फिजूलखर्ची से बचें।

कर्क: संतान पक्ष संबंधित चिंता में कमी होगी। घर परिवार में धार्मिक अनुष्ठान अथवा धार्मिक यात्रा संभव है। कार्यस्थल व गृहस्थान पर अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है।

सिंह: शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। धार्मिक संस्थान या अल्प दूरी की धार्मिक यात्राओं संभव है। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या: मानसिक स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखें क्योंकि नकारात्मक विचारों की अधिकता हो सकती है। संतान संबंधी चिंता संभव है। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। घर परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला: अपना-अपना कार्यों की ओर रुझान रहेगा। सट्टेबाजी की प्रवृत्ति से बचे। संतान संबंधी सुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल और गृहस्थान पर अनुकूल समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक: दैनिक दिनचर्या में अड़चन आ सकती है। शत्रु पक्ष से पीड़ा संभव है। गृहस्थान पर नवाचार संभव है। माता संबंधित चिंता हो सकती है। आर्थिक पक्ष दुर्बल रह सकता है।

धनु: रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। प्रेम प्रसंगों में बढ़ोतरी संभव है। घर परिवार में धार्मिक अनुष्ठान संभव है। आर्थिक पक्ष रहेगा।

मकर: जमीन या मकान के क्रय विक्रय के योग बन सकते हैं या गृहस्थान पर नवाचार संभव है। माता संबंधित चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर में अनुकूलता में कमी महसूस होगी।

कुंभ: आत्म अवलोकन में समय व्यतीत हो सकता है। किसी कार्य का नेतृत्व संभव है और छोटे भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक पर अनुकूल रहेगा।

मीन: किसी कारण से घर परिवार के सदस्यों को लेकर चिंता हो सकती है। संचित धन में बढ़ोतरी योग है। आय की अपेक्षा व्यय में बढ़ोतरी हो सकती है अतः फिजूलखर्ची से बचें।

देखिए विश्व मेडिकल कॉलेज बीकानेर के अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा का मधुमेह पर विशेष साक्षात्कार
विनय एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल पर मुख्य संपादक विनय थानवी के साथ