इस सप्ताह क्या रहेगी ग्रहों की चाल, किस राशि का होगा भाग्योदय, किसको करना पड़ेगा संघर्ष: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

विनय एक्सप्रेस  राशिफल, पंडित डॉक्टर आलोक व्यास।

विनय एक्सप्रेस के सुधि पाठकों के लिए बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास 8 जनवरी से 13 जनवरी तक का साप्ताहिक राशिफल बता रहे हैं। पढ़े आलेख

मेष: सप्ताह के आरंभ में मन में भय अथवा आशंका रह सकती है, धार्मिक क्रियाकलाप या उच्च अध्ययन में समय व्यतीत होने के योग है, कार्यक्षेत्र में सफलता हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी।

वृषभ: इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारी की ओर रुझान रहेगा, जीवनसाथी या मित्रों का सहयोग मिलने के योग है, दुर्बल मानसिकता से परेशानी हो सकती है किंतु गुरुजनों आशीर्वाद या धार्मिक क्रियाकलाप से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन: इस सप्ताह रचनात्मक मनोवृति में बढ़ोतरी होगी, दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि का भाव रह सकता है अथवा दुर्बल स्वास्थ्य से कार्य प्रभावित हो सकता है। पत्नी अथवा मित्रों से मतभेद संभव है।

कर्क: सप्ताह के आरंभ में मन में बेचैनी रह सकती है। संतान संबंधी पीड़ा या चिंता होने की भी संभावना है। रोग,ऋण अथवा शत्रु पीडा से सावधान रहें। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है।

सिंह: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। गृहस्थान पर नवाचार होने के योग है। भूमि/ मकान/ वाहन का कार्य विक्रय भी हो सकता है। रचनात्मक मनोवृति में बढ़ोतरी होगी।

कन्या: पारिवारिक जिम्मेदारी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ से मतभेद हो सकते हैं। माता या मातृस्थान संबंधित चिंता हो सकती है।

तुला: इस सप्ताह आत्मावलोकन या आत्मचिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक आयोजन होने की संभावना है। किसी कारणवश अल्प दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: सप्ताह के आरंभ में खर्च अथवा में बढ़ोतरी होगी। मानसिक पीड़ा अथवा परेशानी होने के योग है। सप्ताह के अंत में सुरुचि भोज आयोजन हो सकता है।

धनु: इस सप्ताह के आरंभ में आर्थिक प्रतिकूलता रह सकती है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी और संपर्क सूत्र बढ़ाने का प्रयास होगा। आत्म चिंतन में समय व्यतीत हो सकता है।

मकर: इस सप्ताह आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रह सकती है अतः आर्थिक निर्णय सोच समझकर करें । लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इसी कारणवश अस्पताल की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ: कार्य क्षेत्र में प्रतिकूलता रहने की संभावना है। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन: इस सप्ताह का आरंभ धार्मिक क्रियाकलाप से हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता हेतु अधिक प्रयास करने होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर भी सजग रहने की आवश्यकता है।