जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ की ओर से जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह 13 जनवरी को 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ संबद्ध भारतीय जनता मजदूर मंच बीकानेर द्वारा बीकानेर श्रीगंगानगर के विधानसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। साथ में बीकानेर के सांसद एवं भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम की अध्यक्षता में यह सामान समारोह होगा।

जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ बीकानेर के संस्थापक संरक्षक रामकुमार व्यास ने बताया कि 13 जनवरी, शनिवार को सुबह 11ः00 बजे से स्थान सूरदासानी की बगेची गोकुल सर्कल बीकानेर में सम्मान समारोह में लूणकरणसर के विधायक एवं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर  पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धी कुमारी, खाजूवाला के विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, गंगानगर के विधायक जयदीप बिहानी, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल एवं बीकानेर के अन्य समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।