आज गुरुवार 18 जनवरी को क्या कहते हैं आपके सितारे, और आज का पंचांग देखने के लिए पढ़े यह आलेख

ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस दैनिक पंचांग एवं ज्योतिष आलेख, डॉक्टर अलोक व्यास. हर दिन अलग होता है और यह नई चुनौतियों वाला या उपहार देने वाला हो सकता है। अपने साथ होने वाली घटनाओं और आज की चुनौतियों के लिए तैयार रहना है तो पढ़े अपना आज का राशिफल.

एक बात जान लें कि जब आप सफलता के लिए आगे बढ़ते हैं, तो हर दिन मायने रखता है। अपने दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आज का राशिफल जानें। अपनी पूरी यात्रा के दौरान हर सफल व्यक्ति के पास एक चेतन मन और हृदय होता है। अपने कार्यों और दिन की योजना के बारे में जागरूक होकर अपने लक्ष्य को भेदें। यही नहीं प्रतिदिन हमारे व्यावहारिक और सच्चे राशिफल के बारे में अपने दोस्तों या प्रियजनों को यह जरूर बताएं कि अपने दैनिक राशिफल के साथ उन्हें क्या करना चाहिए।

दैनिक पंचांग

(18.01.2024)

दिन- बृहस्पतिवार

तिथि- अष्टमी रात्रि 8:44 तक तत्पश्चात नवमी

माह: पौष शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:29 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:05 पर

नक्षत्र- अश्वनी

योग- सिद्ध दोपहर 2:48 तक तत्पश्चात साध्य

करण: विष्टि/भद्रा सुबह 9:22 तक तत्पश्चात बव रात्रि 8:44

चंद्र राशि : मेष

सूर्य राशि: मकर

राहुकाल: दोपहर 2:07 से 03:26 तक।

दैनिक राशिफल

मेष : आत्मअवलोकन या आत्म मनन में समय व्यतीत हो सकता है। मानसिक पीड़ा की अधिकता रह सकती है। आर्थिक पक्ष के अनुकूल रहने की संभावना है।

वृषभ: आर्थिक अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे।

मिथुन: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी हो सकती है। बड़े भाई बहन से संबंधित चिंता या मतभेद होने की संभावना है।

कर्क: कार्यस्थल पर अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा पिता को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहने की संभावना।

सिंह: गुरुजनों के आशीर्वाद से दिन अनुकूल रहेगा। उच्च अध्ययन अथवा धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है। नव संस्कृति से संपर्क में बढ़ोतरी होगी।

कन्या: किसी कारणवश मन में भय अथवा आशंका में वृद्धि हो सकती है। भूमिगत वस्तुओं से लाभ होने की संभावना है। गुप्त विद्या की ओर रुझान हो सकता है।

तुला: जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी। व्यापारिक साझेदारी के योग बन रहे हैं। दैनिक क्रियाकलाप में अनुकूलता आएगी।

वृश्चिक: रोग ऋण अथवा शत्रु पीड़ा हो सकती है। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है। कानूनी वाद विवाद में सफलता प्राप्त होगी।

धनु: रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति से बचे।

मकर: भूमि/मकान/वाहन के क्रय विक्रय के योग बन सकते है। माता संबंधी चिंता हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कुंभ: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा होने की संभावना है। छोटे भाई-बहन अथवा अधीनस्थ मतभेद हो सकते हैं। आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है।

मीन: पारिवारिक आयोजन अथवा पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। नेत्र अथवा दंत रोग से परेशानी हो सकती है। सुरुचि भोज के अवसर बनेंगे।

डॉ. आलोक व्यास

astroprofessor.in