दैनिक राशिफल : पढ़िये 7 फरवरी बुधवार का राशिफल और देखे आज का पंचांग

ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग, ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास. दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

दैनिक पंचांग
(07.02.2024)

दिन- बुधवार
तिथि- द्वादशी दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

माह: माघ कृष्णपक्ष
विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:21 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:21 पर

नक्षत्र– ज्येष्ठा सुबह 6:21 तक तत्पश्चात मघा

योग– व्रज

करण:तैतिल 2:52 तक तत्पश्चात गर

सूर्य राशि: मकर
चंद्र राशि : धनु

राहुकाल: दोपहर 12:51 से 02:13 तक।

दैनिक राशिफल
(07.02.2024)

मेष: कार्य क्षेत्र में अनुकूलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। आय और व्यय में संतुलन में कमी महसूस हो सकती है। गृहस्थान पर अनुकूलता रहेगी।

वृषभ: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा धार्मिक अनुष्ठान हेतु यात्रा के अवसर बनेंगे। उच्च अध्ययन अथवा नव संस्कृति के संपर्क में आने के योग बन सकते हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन: नकारात्मक मानसिकता से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की उम्मीद रहेगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है।

कर्क: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग की उम्मीद रहगी। रोग, ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलाप के अवसर बनेंगे।

सिंह: दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है। संतान संबंधी परेशानी संभव है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है। रोग, ऋण और शत्रु पीड़ा से परेशानी संभव है।

तुला: भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। गृहस्थान पर नवाचार संभव है। दैनिक क्रियाकलाप में प्रतिकूलता आ सकती।

वृश्चिक: कार्य हेतु यात्रा के अवसर बनेंगे। संप्रेषण कार्यों से लाभ होगा। किसी कार्य का नेतृत्व कर सकते हैं।

धनु: पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण के अवसर बनेंगे। वाणी दोष से पीड़ा हो सकती है।

मकर: आत्म चिंतन में समय व्यतीत हो सकता है। खर्चे में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है।

कुंभ: आय और व्यय में असंतुलन से मानसिक परेशानी संभव है। गृहस्थान और कार्य क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन: कार्य क्षेत्र में अनुकूलता हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। आर्थिक असंतुलन महसूस हो सकता है। उच्च अध्ययन या धार्मिक क्रियाकलाप के अवसर बनेंगे।