भाजपा गोपेश्वर मंडल ने दी भारत सरकार के केन्द्रीय योजनओं की जानकारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भाजपा गोपेश्वर मंडल मे रविवार को लाभार्थी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक और मंडल पदाधिकारियों की बैठक शिव शिवा सदन गोपैश्वर बस्ती मे आयोजित की गयी। इस बैठक में बीकानेर पश्चिम विधानसभा के कार्यकताओ को लोकसभा चुनाव विस्तारक विजय सिंह का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं के बारे मे क्षेत्र के प्रत्येक घर तक विस्तार से जानकारी देने की मूहिम तेज करनी होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत ने  सभी कार्यकर्ताओं को नमो ऐप व सरल ऐप डाउनलोड करवाई और ऐप के बारे में बताया.

बैठक में मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत उपाध्यक्ष उपासना जैन मंडल मंत्री मुकेश सैन आशा जी आचार्य आसकरण मारु कोषाध्यक्ष विजय बाफना पुर्व जिला उपाध्यक्ष किसन जी मोदी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुलचन्द रामावत शक्ति केन्द्र संयोजक तेज प्रकाश भेरुरतन जोशी मंडल के वरिष्ठ नेता शिवलाल जी तेजी बुथ अध्यक्ष कुलवंत सिंह जी करणीसिह राठौड़ मीडिया सयोजक अश्विनी शर्मा दिनेश कुमार व्यास आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.