सब जुनियर लडके लडकीयों की शतरंज प्रतियोगिता शुरू, पढ़े खबर

विनय एक्सप्रेस सामचार, बीकानेर। बीकानेर जिला सब जुनियर लड़के और लड़कियों के मुकाबले आज स्थानीय परफेक्ट चेस अकादमी में शुरू हुए।जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया की प्रथम दिन तीन राउंड खेले गए।


लडको के वर्ग में होमिल मदान, हर्षवर्धन सिंह और मानवेंद्र सिंह तीन तीन अंको के साथ बढ़त पर रहे तो लड़कियों के वर्ग में डेढ़ डेढ़ अंको के साथ अनन्या सांखला और याशिका चौधरी बढ़त पर रही।लडको ने ढाई ढाई अंको के साथ नितिन जोशी और आकाश स्वामी दूसरे स्थान पर चल रहे हे।
कल प्रतियोगिता का समापन होगा और दोनो वर्गो ने प्रथम दो स्थान प्राप्त खिलाड़ी बीकानेर टीम से चयनित होकर उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जबकि दो दो खिलाड़ियों को रिजर्व के रूप में भी अंको के आधार पर चयनित किया जायेगा।
आज बोड़ा के साथ जिला संघ के संरक्षक एस एल हर्ष ने भी मुकाबले देखे।
इस प्रतियोगिता मे कुल 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हे कल समापन के समय चयनितो को ट्राफी और सभी भाग लेने वाले नन्हे खिलाड़ियों को मेडल्स इनाम में मिलेंगे।