





विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। नत्थूसर हेडवर्क्स पर मेजर लीकेज की मरम्मत का कार्य प्रगति पर होने के कारण आज नत्थूसर जोन और लक्ष्मी नाथ जी जोन में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। इसकी जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर उवीरा खंड प्रथम, बीकानेर के अधिशासी अभियंता नितेश सागर ने दी।
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण इन क्षेत्रों में जल आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग द्वारा कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की गई है।













