सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप की और से संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित, पढ़े खबर

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा महान पाश्र्व गायक किशोर कुमार की स्मृति व फिल्म निर्माता निर्देशक सावन कुमार टॉक की जयंती जन्मदिन व संगीतकार उषा खन्ना की लंबी उम्र की कामना करते हुए जिंदगी प्यार का गीत है कार्यक्रम रविवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम होटल लालजी के सामने रविवार को आयोजित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम थे।

अध्यक्षता मोहम्मद सदीक चौहान, नवीन टॉक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मो. सदीक चौहान, अहमद हारून कादरी, उपस्थित थे। कार्यक्रम में इम्तियाज अहमद ,डॉ अमित अरोड़ा,अनीस खैरादी, सिराजू दिन खोखर, एम आर कुकरेजा, लक्ष्मी नारायण भाटी, अहमद हारून कादरी, मनफूल पवार, हिदायत अली, अशोक सोनी, डॉ तिलक राज उप्पल, राधा किशन सोनी, राकेश सारस्वत, प्रदीप खत्री, योगेश खत्री, डॉ नरेश पोपली, धर्मा राम, हरी किशन, संजय मोदी , आदि गायक कलाकारों ने किशोर कुमार व सावन कुमार टॉक व संगीतकार उषा खन्ना की फिल्मों के गीत प्रस्तुत किए । संचालन एम रफीक कादरी ने किया।