


जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू हुए सम्मानित
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कृषि विभाग द्वारा उत्साह व उल्लास के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस बनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम कृषि भवन, बीकानेर परिसर में संयुक्त निदेशक, कृषि कैलाश चौधरी व उप निदेशक, सिंक्षेंवि दीपक कपिला के आतिथ्य में आयोजित हुआ। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्र गान से कृषि भवन गुंज उठा। गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में विस्तार से बताया, तिरंगे के तीन रंग व अशोक चक्र को महत्व को बताया। तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है, इसकी शान के लिये हजारों शहीदों ने अपने प्राण न्योछावर किये है। जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू को सम्मानित किये जाने पर विभागीय अधिकारियों ने भाम्भू जी को हार्दिक बधाई ढेरों शुभकामनाएं अग्रेषित की। कृषि उद्यान विभागीय अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, उप निदेशक सिंक्षेंवि दीपक कपिला, उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, भैराराम गोदारा, सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ मानाराम जाखड़ कृषि अधिकारी ममता, कविता, विजय कुमार, प्रहलाद देवड़ा, जोधराज, धन्ना राम बेरड़, अशोक व्यास, रसपाल मोटा, धीरज व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने किया।














