शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर : शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र पारीक (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुनील खत्री, डॉ. मुकेश जनागल (कनिष्ठ विशेषज्ञ, शिशु रोग) और समस्त नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा ‘एल्बेंडाजोल’ दी गई। साथ ही, कृमि संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण व्यवहारों की जानकारी दी गई। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, शुद्ध पेयजल का उपयोग, भोजन को ढककर रखने, फल-सब्जियों को धोकर खाने, भोजन से पहले हाथ धोने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और खेलकूद के दौरान जूतों का उपयोग करने जैसे उपाय शामिल थे।डॉ. मुकेश जनागल ने कृमि संक्रमण के चक्र और इसके नियंत्रण के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय में कृमि संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।यह आयोजन स्वास्थ्य केंद्र के प्रयासों से सफल रहा और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देगा।