विनय एक्सप्रेस समाचार, उदयपुर: उपभोक्ता सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजश्री गांधी को राजस्थान चाइल्ड एडवाइजरी ग्रुप (सी-केग) की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति उनके जनहितैषी कार्यों, समाजोत्थान के प्रयासों और बाल अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित योगदान का परिणाम है।डॉ. गांधी ने इस अवसर पर संगठन के प्रति आभार जताया और कहा कि यह दायित्व उनके लिए सेवा का एक और अवसर है, जिसे वे निष्ठा से निभाएंगी। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और सहयोगियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं।












