गोसेवा के साथ विधायक डूंगरराम गेदर का जन्मदिन मनाया 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. नोखा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केशकाल बोर्ड अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री  महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में सूरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक डूंगरराम गेदर का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कंवलीसर स्थित गोशाला पहुँच कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर जन्मदिन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधायक  डूंगरराम गेदर  के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वक्तव्य देते हुए पूर्व राज्यमंत्री  महेंद्र गहलोत ने कहा कि विधायक डूंगरराम गेदर जी सेवा और समर्पण की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। जन्मदिन जैसे अवसरों को गोसेवा और लोककल्याण से जोड़ना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है।

इस मौके पर नोखा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष l मोहन लीलड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष  मूलाराम मेघवाल , सरपंच प्रतिनिधि  गोरखाराम मेघवाल , गोशाला संचालक  पंकज शर्मा , मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर सैन, छगना राम कसवां, गोमंद राम,  बजरंग महाराज, नरेंद्र भूरा,  माणक सोनी,  भरत कुमार,  अर्जुन मेघवाल, भतू सैन,  कन्हैया ला,  माँगी लाल मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे.