श्राद्ध पक्ष: धरणीधर तालाब में 7 सितंबर से शुरू होगा तर्पण कर्म

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.शहर में श्राद्ध पक्ष की शुरुआत के साथ ही पितरों की शांति के लिए विभिन्न सरोवरों में तर्पण कर्म का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में धरणीधर तालाब में 7 सितंबर से विधि-विधान के साथ तर्पण अनुष्ठान शुरू होगा। पं. नवरतन व्यास और पं. गोपाल ओझा के मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान प्रतिदिन तीन सत्रों—सुबह 5 से 6, 6 से 7 और 7 से 8 बजे तक संपन्न होगा।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध पक्ष के 15 दिनों में पितर धरती पर आते हैं। इस दौरान नियमित तर्पण कर्म करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर-परिवार में सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह धार्मिक अनुष्ठान शहरवासियों के लिए पितृऋण चुकाने और अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

शहर के अन्य सरोवरों में भी तर्पण कर्म के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में भाग ले सकें।