महासागर डिफेंस स्कूल ने 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मारी बाजी

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर/ लुकरणसर. 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में लूणकरनसर के महासागर डिफेंस स्कूल, हरियासर की अंडर-17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। तेजाना स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में महासागर टीम ने अपनी दमदार रणनीति, उत्साह और एकजुटता से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की।

स्कूल के प्रिंसिपल अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, “यह जीत हमारे स्कूल के लिए गर्व का विषय है और भविष्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों और कोच को बधाई देने के लिए स्कूल के शारीरिक शिक्षक राकेश, सुनिल, विक्रम, महेंद्र, दीपक, राजेंद्र और दीक्षा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह उपलब्धि महासागर डिफेंस स्कूल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है।