मोहित ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर — 75 यूनिट रक्त एकत्रित

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर।स्व. मोहित ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य में कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक नवरत्न ओझा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जेठानंद व्यास, पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा), सत्यप्रकाश आचार्य, डॉ. श्याम अग्रवाल, वेद व्यास, डॉ. ओमप्रकाश जाखड़, डॉ. संजय कोचर, भूमिका सोनी, मनीष जोशी, नितेश आचार्य, प्रमोद ओझा, हरी ओझा, श्रवण ओझा एवं कुशल ओझा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। वहीं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड की राज्यपाल पुरस्कृत छात्रा डिम्पल सोनी ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ओझा परिवार द्वारा लिया गया रक्तदान का संकल्प निस्संदेह अनेक जरूरतमंदों को जीवन देने में सहायक सिद्ध होगा। समाज के हर व्यक्ति को ऐसे प्रेरणादायक आयोजन करने चाहिए।”

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ. श्याम अग्रवाल व उनकी टीम, पीबीएम ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रेम पड़िहार तथा अस्पताल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।