बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर/बीकानेर. बीकानेर (पश्चिम) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान विधायक ने बीकानेर की जनता की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जिला अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने, चिकित्सा व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार, शहर में कई जगह बने रेलवे फाटकों से होने वाली भीषण जाम की समस्या का स्थायी समाधान तथा बीकानेर के समग्र विकासायामी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

साथ ही विधायक व्यास ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में बीकानेर के लिए कुछ प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को शामिल करने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख जरूरतों से अवगत कराते हुए इन योजनाओं को बजट में स्थान देने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और बीकानेर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।