फलोदी जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बढ़ाया शीतकालीन अवकाश : पढ़े खबर

विनय एक्सप्रेस समाचार, फलोदी.फलोदी जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्वेता चौहान ने भीषण शीतलहर को देखते हुए जिले की समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित  प्री-प्राइमरी (कक्षा 05 तक)  कक्षाओं के लिए विशेष अवकाश की घोषणा की है।

आदेश के अनुसार, दिनांक 06.01.2026 से 08.01.2026 तक इन कक्षाओं में अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल बच्चों के लिए लागू होगा, जबकि शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संचालन करेंगे।

जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने कहा कि वर्तमान में चल रही ठंड की लहर को ध्यान में रखते हुए छोटे बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि इस अवधि में बच्चों को घर पर ही रखें और आवश्यकता पड़ने पर गर्म कपड़े एवं पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखें।

यह आदेश राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों के अनुरूप जारी किया गया है, जिसमें प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अवकाश समाप्ति के बाद कक्षाएं पुनः शुरू हो जाएंगी।

यह निर्णय जिले के समस्त सरकारी, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा।