ग्रुप ऑफ इंड्यूजुअल बैच मे एग्जाम स्ट्रेस डिटॉक्स सेशन में सैकड़ो अभ्यर्थियों का बढ़ाया मनोबल

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर जिले से हज़ारों विद्यार्थियों को नीट प्रतियोगी परीक्षा मे चयन करवाने मे सहायक ग्रुप ऑफ इंड्यूजुअल जिसके अंतर्गत बायोलॉजी शिक्षक जॉनी सर, फिजिक्स टीचर जगदीश सर और केमेस्ट्री शांतनु सर की क्लासेज शामिल है ने नीट (NEET) की तैयारी कर रहे सैकड़ो विद्यार्थियों के लिए एक विशेष एग्जाम स्ट्रेस डिटॉक्स सेशन आयोजित किया। बीते शुक्रवार को आयोजित इस प्रेरक कार्यक्रम में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनाव से मुक्ति पाने के प्रभावी तरीके बताए।
डॉ. गौरव बिस्सा ने संबोधन में कहा, “परीक्षा का तनाव आना स्वाभाविक है, लेकिन इसे नियंत्रित करके आप अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। सकारात्मक सोच, नियमित समय प्रबंधन और मानसिक डिटॉक्स सबसे प्रभावी हथियार हैं।” उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि शिक्षा को तनाव के साथ नहीं, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ ग्रहण करें। परीक्षा से पहले गहरी साँस लेने की तकनीक अपनाएँ, रोजाना थोड़ा व्यायाम या मेडिटेशन करें, और नकारात्मक विचारों को तुरंत चुनौती दें। उन्होंने जोर देकर कहा, “तनाव कम करने से अंक नहीं घटते, बल्कि बढ़ते हैं क्योंकि शांत मन बेहतर याद रखता है और बेहतर निर्णय लेता है।”
जॉनी सर, जगदीश सर और शांतनु सर ने इस सेशन की सराहना करते हुए बताया कि ग्रुप ऑफ इंड्यूजुअल ने अब तक हजारों नीट अभ्यर्थियों का चयन करवाया है, और ऐसे मोटिवेशनल कार्यक्रम छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य, फोकस और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह सेशन नीट 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हुआ, जहाँ उन्होंने न केवल स्ट्रेस मैनेजमेंट की तकनीकें सीखीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा से लबरेज हो गए। ग्रुप के निरंतर प्रयासों से बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के मेडिकल आकांक्षी सफलता की ओर तेजी से अग्रसर हैं। ऐसे प्रेरक आयोजन छात्रों को चुनौतियों से निपटने की असली ताकत प्रदान करते हैं।













