


विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.राजस्थान सरकार ने 13 मार्च 2026 को IPS अधिकारियों के बड़े फेरबदल में एक बड़ा और रोमांचक फैसला लिया है। नागौर के मौजूदा जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री मृदुल कच्छावा को अब बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह स्थानांतरण न केवल अपराधियों के लिए चुनौती, बल्कि बीकानेरवासियों के लिए सुरक्षा की नई मजबूत ढाल साबित होने वाला है.
जानिए मृदुल कच्छाव कौन हैं मृदुल कच्छावा ?

– जन्म: 30 अगस्त 1989, बीकानेर (राजस्थान) – यानी बीकानेर की मिट्टी से निकले सपूत अब घर लौट रहे हैं!
– बैच: 2015 बैच के राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी।
– UPSC सफलता: 2015 में AIR 216 हासिल कर IPS बने (पहले प्रयास में भी सफलता मिली थी, लेकिन उन्होंने दोबारा प्रयास कर IPS चुना)।
– शिक्षा और उपलब्धियां: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), और इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स। उन्होंने कहा है कि CA क्लियर करना UPSC से भी कठिन था!
– करियर का सफर:
– धौलपुर एसपी रहते चंबल के बीहड़ों में AK-47 लेकर ऑपरेशन चला कर 57 डाकुओं को धर दबोया – ‘सिंघम’ स्टाइल एक्शन के लिए मशहूर.
– करौली, भरतपुर और नागौर में तैनाती के दौरान साइबर फ्रॉड, नशा तस्करी (ऑपरेशन नीलकंठ), अंतरराज्यीय ठगी गैंग और अपराध पर कड़ा प्रहार किया।
– ईमानदार, अनुशासनप्रिय और फील्ड में सबसे आगे रहने वाले अफसर के रूप में पहचान। जहां पोस्टिंग, वहां अपराधियों में खौफ.
बीकानेर मूल के इस युवा IPS अधिकारी का अब अपने शहर में आना पुलिस विभाग के लिए नई ऊर्जा और अपराध नियंत्रण में सख्ती का संकेत है। अपराधियों के लिए अब बीकानेर में ‘ठंडी सांसें’ लेना मुश्किल हो जाएगा.













