जनरल चैंपियनशिप लगातार तीसरी बार कृषि महाविद्यालय बीकानेर को : एसकेआरएयू -अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.एसकेआरएयू में तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। 7 संघटक महाविद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। समापन समारोह में अनुसंधान निदेशक डॉ एन के शर्मा ने खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल प्रदर्शन की बधाई दी और कहा कि खेल अनुशासन टीम भावना का विकास करते हैं। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ दीपाली धवन ने खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की और कहा कि हार व जीत खेल का हिस्सा है। खेल जीवन में परिश्रम की प्रेरणा देते हैं। निदेशक छात्र कल्याण डा. एच. एल देशवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय डा. विजय प्रकाश , सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ वीर सिंह ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर नियमित रूप से खेलने के लिए प्रेरित किया।

खेल सचिव डा० अशोक कुमार ने बताया कि अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में जनरल चैंपियनशिप लगातार तीसरी बार कृषि महाविद्यालय बीकानेर को मिली।

ये रहे विजेता

पुरुष वर्ग वॉलीवाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और चैस में कृषि महाविद्यालय बीकानेर की टीम विजेता रही। कबड्डी में कृषि महाविद्यालय श्रीगंगानगर की टीम विजेता रही। एथलेटिक्स में सीसीएस टीम विजेता रही।

महिता वर्ग में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में कृषि महाविद्यालय बीकानेर, बॉलीवाल में कृषि महाविद्यालय चांदकोठी, बॉस्केटबाल में सामुदायिक विज्ञान बीकानेर, चैस में आईएबीएम टीम विजेता रही।

विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया माया। मंच संचालन डा. मंजू राठौड ने किया। कार्यक्रम में किशन सिंह, भानु प्रताप सिंह , गुरमेल सिंह का सह‌योग रहा।