





विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए अलग से समय देने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में शांति, सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए शहर के विकास एवं बेहतर कानून व्यवस्था के लिए हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष मघाराम गोदारा, कमल बोथरा, इमरान राठौड़, सुशील कुमार यादव, मनोज सोलंकी, जनक प्रसाद हर्ष, शंकर लाल अग्रवाल, संदीप बुडानिया, सुरेश गुप्ता, भंवर सिंह राजपुरोहित, शांतिलाल कोचर, तोलाराम चांडक सहित मण्डल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।













