12वीं बोर्ड परिणाम : एलन बीकानेर के चित्रांश दाधीच के पीसीबी में आये 100 अंक, एलन के परिणाम ने बीकानेर मे मचाई धूम

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। एलन बीकानेर सेंटर के छात्र चित्रांश दाधीच ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है।

यह उपलब्धि एलन बीकानेर सेंटर के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सेंटर मात्र दूसरे वर्ष में ही बीकानेर जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। चित्रांश ने क्लासरूम कोर्स के माध्यम से तैयारी की और तीनों विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त किए।

संस्थान के अकादमिक प्रमुख पवन कस्वां ने बताया कि इस बार कुल आठ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 30 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। ये परिणाम बीकानेर जैसे शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बढ़ती मांग को भी दर्शाते हैं।

चित्रांश के पिता दीपक दाधीच ने इस सफलता पर एलन बीकानेर परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अब बड़े शहरों जैसी बेहतर शिक्षा व्यवस्था बीकानेर में उपलब्ध होने लगी है। इससे छोटे शहरों के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान मिलने की उम्मीद जगी है।

एलन बीकानेर के प्रशासनिक प्रमुख दीपक जोशी ने कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ-साथ हम छात्रों को पारिवारिक और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करते हैं। एलन बीकानेर सेंटर को हम एक परिवार मानते हैं जहां हर विद्यार्थी को घर जैसा माहौल मिलता है।

एलन बीकानेर सेंटर के अंकित चुघ एवं आशीष बिस्सा ने बताया कि बीकानेर के विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम दिलाने के लिए टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अनुभवी शिक्षक मनोवैज्ञानिक तरीके से पढ़ाई कराते हैं। नियमित टेस्ट सीरीज और डाउट क्लासेस के जरिए छात्रों की लगातार निगरानी और सुधार किया जाता है।

नीट और जेईई की तैयारी के लिए देशभर में प्रसिद्ध एलन संस्थान के बीकानेर सेंटर ने अपने दूसरे वर्ष में ही राजस्थान बोर्ड परीक्षा में यह शानदार प्रदर्शन कर स्थानीय विद्यार्थियों के बीच नई आशा जगा दी है।