विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। भ्रष्टाचार के मामले में दोष सिद्ध होने पर जिला कलक्टर संदेश नायक ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन पटवारी विक्रम बुनकर को राजस्थान अधीनस्थ सेवा से निलम्बित करने के आदेश जारी किए हैं।
जिला कलक्टर के आदेशानुसार विक्रम बुनकर, पटवारी प.ह. झर, तहसील बस्सी जिला जयपुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो. जयपुर (राज.) में अपराध संख्या 0068/2026 पंजीबद्ध होने एवं दिनांक 14.03.2026 को रिश्वत राशि लेते हुये भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार होने व न्यायिक अभिरक्षा में जाने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विक्रम बुनकर, पटवारी को न्यायिक अभिरक्षा में जाने की तिथि 14.03.2026 से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन काल में इनका मुख्यालय तहसील शाहपुरा नियत किया गया है।