शिक्षित बेटियां बनेगी रियल गेम चेंजर – महक गुप्ता

बच्चों की पढ़ाई में रुचि कैसे बढ़ाये – मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित

 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा शहीद सैकण्ड लेफ्टिनेंट के के मजूमदार रा बा उ प्रा विद्यालय सूरसागर मे बच्चों की पढ़ाई में रुचि कैसे बढ़ाएं विषय पर मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया|

संस्थान की सेक्रेटरी आईआईटीयन महक गुप्ता ने कहा बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए उन पर दबाव डालने के बजाय सकारात्मक माहौल बनाएं, छोटे-छोटे लक्ष्यों (goals) की प्रशंसा करें, और पढ़ाई को खेल या व्यावहारिक उदाहरणों से जोड़ें। उनकी रुचियों को समझें, पढ़ाई के लिए शांत स्थान दें, और स्क्रीन टाइम कम करके शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दें।

संस्थान अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा अध्यापक, माता-पिता किताबों, पहेलियों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के लिए एक प्रेरक वातावरण बनाकर सीखने को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

बच्चों ने भी सेमिनार में उत्साह दिखाया व पढ़ाई के समय आने वाली समस्याओं से संबंधित प्रश्न व उसके समाधान पूछे.

संस्थान द्वारा विद्यालय को टेबल बेंच भेंट की गई जिससे बच्चों को पढ़ाई में सुविधाजनक वातावरण मिल सके.

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रधानाचार्य डिंपल चावला , भारती सोलंकी,पुष्पा, वीरेंद्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.