विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स और एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक रोटरी भवन, पंचसती सर्कल, बीकानेर में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शॉपिंग, अवार्ड्स, मनोरंजन और फूड वैरायटीज का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
प्रदर्शनी में 7000/- रुपये में एसी स्टॉल और 5000/- रुपये में नॉन एसी स्टॉल बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं, जिनकी संख्या सीमित है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन लोकल फॉर वॉकल को बढ़ावा देने, स्थानीय व्यवसायों के लिए अपनी उत्पादों/सेवाओं को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, विभिन्न ब्रांड्स को प्रचार-प्रसार और विश्वास बढ़ाने का मंच मिलेगा।
दीपोत्सव में कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बेबी फैशन शो, डांस एंड म्यूजिक नाइट, सेवा परमो धर्म अवार्ड, मेहंदी-रंगोली आर्ट प्रतियोगिता, धन्वंतरि अवार्ड, इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स सेरेमनी और धर्माचार्य अवार्ड शामिल हैं। इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाने और स्टॉल बुकिंग के लिए 8636352873 पर संपर्क किया जा सकता है।














