विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

हेमंत गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
हेमंत गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर । भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री हेमंत कुमार गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष पद का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया। मंडल अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद व अन्य अधिकारीगण, राज्य कर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सदस्यों से फीडबैक लिया। उन्होंने राजस्व मंडल भवन का दौरा कर विविध अनुभागों की संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंडल अध्यक्ष से राजस्थान राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शिष्टाचार भेंट की।

शेयर करें: