विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

गणपति विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
गणपति विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन
विनय एक्सप्रेस समाचार, अजमेर। खबर हमारी विश्वास आपका। पंचशीलनगर के सी व डी सेक्टर की ओर से आयोजित 11 दिवसीय गणेश उत्सव का गणेश विसर्जन के साथ समापन हुआ। क्षेत्रवासियों ने श्री गणेशजी को विशेष भोग धराया एवम वैदिक परंपरा से पूजा अर्चना की। पूर्वाह्न शुभवेला में ठाकुरजी की महा आरती के साथ विदा करते हुए सभी की आंखें नम हो गई। इस कार्यक्रम में आबाल वृद्ध ने बढ़ चढ़कर सेवा में भागीदारी निभाई। गणेशजी की धूमधाम से सवारी निकाली गई जहां सभी ने ढोल नगाड़े, नैवेद्य, पुष्प एवम माल्यार्पण कर प्रथम पूज्य को विदाई दी। कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र माथुर एवम श्याम भाटिया, अतुल गोयल, महेश जैनानी, नवीन, कमल मंगरोला सहित कालोनी के सभी महिला-पुरुषों ने सभी उत्सव दिवसों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उत्सव के दौरान विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक दिए गए।

शेयर करें: