विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

विनोद पारीक को पीएचडी की उपाधि

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
विनोद पारीक को पीएचडी की उपाधि
विनय एक्सप्रेस समाचार,  अजमेर। अजमेर जिले के सावर कस्बे के निवासी विनोद कुमार पारीक को निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर की ओर से माइक्रोबायोलॉजी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

श्री पारीक का शोध कार्य 

स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल फोन पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया का पता लगाने पर आधारित था। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर डॉ.दुष्यंत सिंह चौहान के निर्देशन में पूरा किया। श्री पारीक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एसएमएस हॉस्पिटल) जयपुर में सेवाएं दे रहे हैं।

शेयर करें: