विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा अक्टूबर-नंवम्बर 2022 की दिनांक 7 जनवरी 2023 को होने वाली कक्षा दसवी की हिन्दी व कक्षा 12 वी की कम्पयूटर विज्ञान की परीक्षाऐं अब दिनांक 9 जनवरी 2023 को होगी।
केन्द्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती उमरान कंवर ने बताया की दिनांक 7 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक इस केन्द्र पर स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा होने के कारण राजस्थान स्टेट ओपन स्कुल द्वारा उक्त परीक्षा तिथी में संसोधन किया गया है।
ओपन बोर्ड परीक्षा प्रभारी पुनमचन्द शर्मा ने बताया की उक्त संसोधन केवल परीक्षा तिथि का ही किया गया है।
परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा।













