अनिल कल्ला को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल कल्ला ने अपने समर्थकों के सहित सर्किट हाउस पर गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया, अनिल कल्ला समर्थकों ने डोटासरा पर पुष्प वर्षा करते हुए कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाए, साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष अनिल कल्ला को पार्टी का बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष बनाने की मांग की।

कल्ला समर्थकों ने डोटासरा को बताया कि कोविड के संघर्षपूर्ण समय मे अनिल कल्ला की टीम ने किस तरह जरूरतमंद व्यक्तियों कि सहायता की साथ ही पार्टी की विचारधारा और गहलोत सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन के बीच पहुंचाने में राजीव यूथ क्लब के माध्य्म से पूरी टीम कार्य कर रही है। अनिल कल्ला ने बताया कि राजीव यूथ क्लब अभी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जन-जागरण का अभियान चला रही है ताकि इस ऐतिहासिक योजना का लाभ बीकानेर का प्रत्येक परिवार उठा सके।

टीम अनिल कल्ला के समर्थन में शहर जिला कांग्रेस के ये गणमान्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित रहे

राजकुमार जी किराडू, प्रदेश सचिव श्रीलाल व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बीकानेर धनपत चायल, युथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ऋषि व्यास, युथ कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्की चड्डा, महामंत्री, कांग्रेस कमेटी बीकानेर सुरेश व्यास, रवि आचार्य लेखचन्द भील- सचिव राजस्थान भील विकास संस्था,सचिव राजीव युथ क्लब नंदू जावा, पार्षद,पारस मारु पार्षद, श्रवण रंगा, देवकीनंदन व्यास, शिव व्यास, गुड्डू बोहरा, अमित व्यास, मोहम्मद अली सुलेमानी, सोनिया फैंस क्लब के अध्यक्ष कमल कल्ला, आल इंडिया वूलन एशोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, बड़ी एशोसिएशन के अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन पोपली,

घनश्याम, संजय गुप्ता, प्रमोद खजांची, वीरेंद्र किराडू, व्यापार मंडल बीकानेरजितेंद्र सिंह रायसर, महामंत्री कांग्रेस कमेटी बीकानेर अधिवक्ता कुंदन व्यास, प्रफुल्ल हटिला, पार्षद उमा जी सुथार, अर्चना नागल, महिला काँग्रेसगणेश मोहन व्यास,बेसिक स्कूल हर्षवर्धन जोशी, N S U I के पूर्व अध्यक्ष और अन्य नेता अपने समर्थकों सहित उपस्थित रहे।