विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर का नर्सिंग गुरुकुल कार्यक्रम 15 सितम्बर को

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर का नर्सिंग गुरुकुल कार्यक्रम 15 सितम्बर को
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। खबर हमारी विश्वास आपका। रानी बाजार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में  गुरुकुल कार्यक्रम दिवस का आयोजन 15 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें बीकानेर शहर के नर्सिंग कर्मी शामिल होंगे साथ ही अन्य अस्पताल के डॉक्टर भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। एपेक्स हॉस्पिटल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. सचिन झंवर, डॉ. शिव भगवान झवर ने बताया कि नर्सिंग कर्मियों के लिए इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। एपेक्स हॉस्पिटल यूनिट हैड मनदीप मकवाना ने बताया कि डॉ. गुरजीत कौर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में स्वास्थ्य देखभाल, मरीजों की देखभाल, आपातकालीन चिकित्सा, प्रबंधन और नवीनतम चिकित्सा तकनीक पर चर्चा भी की जाएगी।

शेयर करें: