पढ़िए मंगलवार 16 जनवरी का राशिफल एवं देखे आज का पंचांग

विनय एक्सप्रेस दैनिक ज्योतिष एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास.

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। राशिफल  व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान के बारे में जानकारी देता है। ज्योतिष आपको आपकी जन्मतिथि के अनुसार गणना कर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ-अशुभ प्रभावों के लिए उपाय भी बताते हैं। किसी भी राशि के लिए राशिफल की गणना दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक के आधार पर की जा सकती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। जो कि कुछ इस प्रकार हैं- मेष राशि, वृष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वॄश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि। हर राशि का एक अलग स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव राशि पर शुभ या अशुभ हो सकता है। किसी भी जातक की राशि का पता उसकी जन्म तिथि, जन्म का समय, वर्ष और स्थान आदि के आधार पर लगाया जाता है। राशि के जरिए जातक का व्यक्तित्व व स्वभाव भी पता चलता है। अगर आपको अपनी राशि नहीं पता या अपनी राशि जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी जन्मतिथि, जन्म का समय और जन्म स्थान ज्योतिष को बताना होगा। वह इसकी गणना कर आपको आपकी जन्म की राशि बताएगा। इससे आप अपना नक्षत्र, कुंडली, ग्रह स्थिति, व दशा आदि बहुत कुछ जान सकते हैं। राशिफल जन्म की राशि और नाम राशि दोनों राशियों से देख सकते हैं। जन्म की राशि का मतलब है कि आपकी वह राशि जो आपकी जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के ग्रहों नक्षत्रों की गणना के बाद निकाली जाती है। वहीं नाम राशि का मतलब है कि वह राशि जो आपके नाम के पहले अक्षर से मानी जाती है। राशिफल को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। कई ज्योतिषियों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

ज्योतिष आचार्य डॉ. आलोक व्यास

दैनिक पंचांग

(16.01.2024)

दिन- मंगलवार

तिथि- षष्ठी

माह: पौष शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:29 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:03 पर

नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद

योग- परिघ रात्रि 8:01 तक तत्पश्चात शिव

करण: कौलव दोपहर 1:03 तक तत्पश्चात तैतिल

चंद्र राशि : मीन

सूर्य राशि: मकर

राहुकाल: दोपहर 3:25 से 04:44 तक।

 

दैनिक राशिफल

(16.01.2024)

मेष : गुरुजनों का आशीर्वाद से दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आर्थिक अनुकूलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है।

शुभ रंग -लाल

 

वृषभ: संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। बड़े भाई बहन से संबंधित चिंता हो सकती है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव को कम करने के लिए सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा व्यय करें।

शुभ रंग- सफ़ेद

मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर मन आशंकित रह सकता है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित मतभेद या चिंता हो सकती है। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- हरा

कर्क: गुरुजनों के आशीर्वाद से उच्च अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है। नौकरी अथवा पदोन्नति हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।

शुभ रंग- सफ़ेद

सिंह: आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा किंतु किसी कारणवश मन आशंकित रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुझान रह सकता है।  दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन सकती है।

शुभ रंग- केसरिया

कन्या: गृहस्थान पर नवाचार की संभावना है। व्यापारिक साझेदारी की ओर झुकाव रह सकता है। जीवनसाथी अथवा मित्रों के साथ समय व्यतीत हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

तुला: दैनिक क्रियाकलाप में अर्चना सकती है। रोग ऋण अथवा शत्रु बाधा से परेशानी हो सकती है। कानूनी वाद विवाद में सफलता हासिल होगी।

शुभ रंग- सफ़ेद

वृश्चिक: संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। सट्टेबाजी या रचनात्मक कार्यों में रुझान रह सकता है। कार्य क्षेत्र अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग-लाल

धनु: भूमि/मकान/ वाहन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। किसी कारणवश मन में बेचैनी रह सकती है। मानसिक पीड़ा की अधिकता रह सकती है।

शुभ रंग- पीला

मकर: संप्रेषण क्षमता से कार्य में सफलता मिलेगी। आत्म बल में बढ़ोतरी होगी। आय और व्यय में असंतुलन रह सकता है।

शुभ रंग- हल्का नीला

कुंभ: स्थायी परिसंपत्ति में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों के अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। दांत या नेत्र रोग से पीड़ा संभव है।

शुभ रंग – नीला

मीन: शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी अथवा पदोन्नति में प्रयासों की अधिकता रहेगी। आर्थिक अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- पीला