विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T20 विश्वकप लीग और सुपर 8 राउंड में शानदार जीत के पश्चात सेमीफाइनल में आज रात्रि 8 बजे गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम इंग्लैंड के विरुद्ध मुकाबला करेगी। लगातार जीत से भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। प्रतिस्पर्धा खेल में ज्योतिष गणना के अनुसार कुंडली के 3, 6, 8, 10 व 11 भाव कारक होते है। आज के मैच की द्वितीय पारी के रोमांचक होने की पूर्ण संभावना है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार यदि बारिश से मैच बाधित नही तो और भारतीय समय अनुसार रात्रि 8:00 बजे मैच प्रारंभ हो तो मैच को ज्योतिष गणना के आधार पर दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।
