विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

ज्योतिष गणना के अनुसार पाकिस्तान के साथ T20 क्रिकेट मैच में आज भारत के जीतने की संभावना अधिक

विनय थानवी||अपडेट: 9 जून 2024|2 मिनट पढ़ें
ज्योतिष गणना के अनुसार पाकिस्तान के साथ T20 क्रिकेट मैच में आज भारत के जीतने की संभावना अधिक
विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली / ज्योतिष आलेख - अशोक व्यास.आज रात भारतीय समय अनुसार 8:00 बजे न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान का T20 वर्ल्ड कप का लीग मैच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा ही उत्सुकता और रोमांच उत्पन्न करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार क्रिकेट में सफलता हेतु 3, 6 10 और 11वां भाव का बलशाली होना आवश्यक है। [caption id="attachment_81106" align="aligncenter" width="822"] डॉ. अलोक व्यास, ज्योतिष आचार्य[/caption] बीकानेर जिले के प्रतिष्ठित ज्योतिष आचार्य डॉ. अलोक व्यास कि ज्योतिष गणना के अनुसार भारत की कुंडलीं कर्क राशि का चंद्रमा तीसरे भाव स्वराशि में होने के कारण बल में वृद्धि कर रहा है साथ ही लगन में वृष राशि में चतुर ग्रही योग भावात्मक तीव्रता में वृद्धि रह रह है। अतः मैच के रोमांचक होने की पूर्ण संभावना है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज के मैच को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।

रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक

इस समय अवधि के दौरान हमें दोनों टीमों के मध्य शानदार प्रतिद्वंता देखने को मिलेगी तथा हार और जीत को लेकर अनुमान बढ़ते और घटते रहेंगे। इस समय अवधि में पाकिस्तानी टीम का खेल प्रभावी रहेगा भारतीयों के मन में जीत को लेकर आशंका बनी रहेगी।

रात्रि 10 बजे से मैच के अंत तक

इस समय अवधि में भारतीय टीम का खेल अधिक प्रभावी होगा तथा विरोधी पक्ष से चुनौती मिलने की संभावना कम है। ग्रहों के अनुकूल होने के कारण भारतीय टीम का खेल प्रभावी रहेगा तथा उसके जीतने की संभावना अधिक रहेगी। नोट- वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की गति और दृष्टि आधारित गणनाओं पर फलादेश ज्ञात किया जाता है जिसमें मानवीय त्रुटि होने की संभावना रहती है अतः किसी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक निर्णय स्वयं विवेक तथा विशेषज्ञ की सलाह के पश्चात ही करें। किसी प्रकार की हानि होने पर विनय एक्सप्रेस या उससे जुड़ा संपादक मंडल जिम्मेदार नहीं होगा

शेयर करें: