विनय एक्सप्रेस ज्योतिष आलेख, डॉ. आलोक व्यास.आज रात भारतीय समय अनुसार 8:00 बजे न्यूयॉर्क में भारत और अमेरिका के मध्य T20 वर्ल्ड कप का लीग मैच खेला जाएगा। भारत के क्रिकेट मैच लोंगो में हमेशा ही उत्सुकता और रोमांच उत्पन्न करते है। ज्योतिष गणना के अनुसार क्रिकेट में सफलता हेतु 3, 6 10 और 11वां भाव का बलशाली होना आवश्यक है।
ज्योतिष गणना के अनुसार भारत का अमेरिका के साथ मैच विशेषकर द्वितीय पारी में उतार चढ़ाव वाला व रोमांचक होने की पूर्ण संभावना है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार यदि आज भारतीय समय अनुसार रात्रि 8:00 बजे मैच प्रारंभ हो तो आज के मैच को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।
