विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

बांग्लादेश के साथ T20 क्रिकेट मैच में भारत की जीत की संभावना

विनय थानवी||2 मिनट पढ़ें
बांग्लादेश के साथ T20 क्रिकेट मैच में भारत की जीत की संभावना
विनय एक्सप्रेस ज्योतिष आलेख, डॉ अलोक व्यास.आज रात भारतीय समय अनुसार 8:00 बजे एंटीगुआ के सर  रिचर्ड्स स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के मध्य T20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 लीग मैच खेला जाएगा। भारत में क्रिकेट मैच लोंगो में हमेशा ही उत्सुकता और रोमांच उत्पन्न करते है। ज्योतिष गणना के अनुसार प्रतिस्पर्धा खेल में कुंडली के 3, 6, 8, 10 व 11 भाव कारक होते है। ज्योतिष गणना के अनुसार भारत का बांग्लादेश के साथ मैच प्रथम पारी में रोमांचक होने की संभावना है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार यदि आज भारतीय समय अनुसार रात्रि 8:00 बजे मैच प्रारंभ हो तो आज के मैच को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।   *रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक* इस समय अवधि के दौरान शानदार खेल देखने को मिलेगा और बांग्लादेश भारत को खेल में चुनौती देगा। मैच के रोमांचक होने की संभावना है।

रात्रि 11 बजे से मैच के अंत तक

इस समय अवधि में बंगलादेश भारत को मैच में अधिक परेशान नहीं कर सकेगा और भारत को जीत मिलने की संभावना रहेगी। नोट- ज्योतिष में ग्रहों की गति और दृष्टि आधारित गणनाओं पर फलादेश ज्ञात किया जाता है जिसमें मानवीय त्रुटि होने की संभावना रहती है अतः किसी प्रकार का आर्थिक या सामाजिक निर्णय स्वयं विवेक तथा विशेषज्ञ की सलाह के पश्चात ही करें। किसी प्रकार की हानि होने पर विनय एक्सप्रेस या उससे जुड़ा संपादक मंडल जिम्मेदार नहीं होगा।

शेयर करें: