विनय एक्सप्रेस ज्योतिष आलेख, डॉ. आलोक व्यास.भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा लीग और सुपर 8 राउंड में शानदार खेल देखने को मिल रहा है और लगातार जीत से भारतीय टीम के हौसले भी बुलंद है। इसी क्रम में भारतीय समय अनुसार आज रात 8:00 बजे सेंट लूसिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य T20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 लीग का तीसरा अंतिम मैच खेला जाएगा। प्रतिस्पर्धा खेल में ज्योतिष गणना के अनुसार कुंडली के 3, 6, 8, 10 व 11 भाव कारक होते है। आज के मैच की प्रथम पारी के रोमांचक होने की पूर्ण संभावना है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार यदि भारतीय समय अनुसार आज रात्रि 8:00 बजे मैच प्रारंभ हो तो मैच को प्रतिस्पर्धा के आधार पर दो भागों में विभक्त किया जा सकता है।
